शुक्रवार, 6 नवंबर 2020

योगी सरकार हर मोर्चे पर हो रही विफल - शिवपाल सिंह यादव, प्रसपा राष्ट्रीय अध्यक्ष

गोंडा| प्रदेश सरकार हर मोर्चे पर विफल साबित हो रही है यही अच्छा मौका है भाजपा को सत्ता से हटाने का अगर सभी पार्टियां मिलकर सहयोग करें तो भाजपा को सत्ता से हटाया जा सकता है यह बातें प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने पत्रकारों से रूबरू के दौरान कही,



शुक्रवार को गोंडा बलरामपुर जनपद में गैसड़ी के एक निजी कार्यक्रम में जाते समय रामदेव नगर पारासराय स्थित रामदेव शुक्ल बालिका इंटर कॉलेज में एक कार्यकर्ता सम्मेलन में शामिल हुए उन्होंने अपने वक्तव्य में कहा कि प्रदेश सरकार नौजवानों को नौकरी नहीं दे पा रही है वही हत्या रोक नहीं पा रही है आए दिन रेप जैसी घटनाएं आम हो गई है प्रदेश सरकार हर मोर्चे पर विफल साबित हो रही है उन्होंने भाजपा की योगी सरकार को हटाने के लिए सपा व अन्य पार्टियों से समझौता करने के लिए तैयार है लेकिन किसी भी पार्टी में विलय नहीं करेंगे उनका चुनाव चाबी ही रहेगा यह बातें उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कई उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा अब समय आ गया है सभी कार्यकर्ता आने वाले चुनाव में भाजपा को हराने के लिए जुट जाएं, कार्यक्रम को जिला प्रमुख सचिव अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ कयूम खान ,जिला सचिव अजीम वारसी राम सागर भारती, परवेज सलमानी ने भी संबोधित किया कयूम खान ने अपने संबोधन में कहा कि वर्तमान में किसानों की हालत बहुत खस्ता है किसानों को धान की वाजिब कीमत नहीं मिल पा रही है वही बकाया गन्ने का पैसा भी अब तक किसानों को नहीं मिला है वही कार्यक्रम का संचालन संजय तिवारी व जमाल मोहम्मद चौधरी ने किया इस अवसर पर जिला अध्यक्ष सुरेश शुक्ला, जिला अध्यक्ष अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ शमीम खान, प्रदेश सचिव अल्पसंख्यक कारी अबरार, शुभम मिश्र, ओमकार यादव, सफीक, जिला सचिव गोविंद शिल्पकार ,देवी प्रसाद तिवारी ,विधानसभा अध्यक्ष मेहनोन मंसाराम मिश्र ,सुफियान अख्तर अली, इरशाद, सिरताज सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें