जौनपुर शाहगंज| तहसीलदार अभिषेक कुमार के पेशकार सुइथाकला अंतर्गत भेला ग्राम निवासी कृष्ण कुमार सिंह (पुजारी) के निधन पर शाहगंज तहसील के उप जिलाधिकारी राजेश कुमार वर्मा ने गहरा दुख और गहरी शोक संवेदना प्रकट करते हुए कहा कि पेशकार के निधन से पूरा तहसील प्रशासन शोकाकुल है। उनका निधन पूरी तहसील के लिए अपूरणीय क्षति है जो उनका स्थान कोई नहीं ले सकता क्योंकि वह एक समर्पित, ईमानदार और कुशल पेशकार थे। तहसीलदार अभिषेक कुमार ने शोक प्रकट करते हुए उनकी आत्मा की शांति तथा पूरे परिवार को इस महान कष्ट को बर्दाश्त करने की ईश्वर से प्रार्थना करते हुए कहा कि कृष्ण कुमार सिंह ने अपने उत्तरदायित्व को भलीभांति एक जिम्मेदार पेशकार की तरह निभाया। उनका कार्यकाल बेहद उत्तम रहा। नायब तहसीलदार अमित सिंह ने भी तहसीलदार के पेशकार के देहांत पर गहरा दुख प्रकट करते हुए तहसील के लिए बहुत बड़ी क्षति बताया है उन्होंने कहा कि उनके चले जाने से उनकी कमी हमेशा के लिए महसूस होगी। क्षेत्राधिकारी अंकित कुमार ने भी उनकी मृत्यु पर गहरा खेद प्रकट किया है। उन्होंने कहा कि पूरा तहसील प्रशासन दुख की इस महान घड़ी के वक्त उनके परिवार के साथ खड़ा है। पेशकार के निधन से पूरी तहसील में शोक की लहर दौड़ गई है और पूरे क्षेत्र में शौक व्याप्त है। गौरतलब हो कि कृष्ण कुमार सिंह तहसील में सहायक राजस्व लेखाकार के पद पर कार्यरत थे और तहसीलदार अभिषेक कुमार के पेशकार भी थे जो लंबे समय से शुगर से ग्रस्त से और बीमारी से संघर्ष करते तथा जूझते हुए उन्होंने अपने जीवन की अंतिम सांस ली।


- अधिकारियों द्वारा चकरपुर मंडी का निरीक्षण
- आवाज़ दो हम एक है
- आखिर हम भी इंसान है
- उन्नाव रेप केस: कुलदीप सेंगर मामले में CBI ने की IAS अदिति सिंह, IPS पुष्पांजलि सिंह व IPS नेहा पांडे के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की सिफारिश
- यूपी के बिजली विभाग में मीटर रीडिंग के नाम पर हो रहा भ्रष्टाचार
- ऑनलाइन क्लास खत्म होते ही पांचवी के बच्चे ने टाई को फंदा बनाकर लगा ली फांसी
- अवैध संबंध के शक में पति ने पत्नी और उसके प्रेमी पर किया हमला, बीवी का कटा सिर लेकर थाने पहुंचा पति
- जौनपुर में कस्टोडियल डेथ के बाद उग्र प्रदर्शन, भीड़ के पथराव में सब इंस्पेक्टर सहित कई घायल
- (शीर्षकहीन)
- बिल्हौर की शान सपा नेत्री रचना सिंह
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें