मंगलवार, 3 नवंबर 2020

मल्हनी मे जातीय समीकरण होगा ध्वस्त, राष्ट्रवाद पर वोट करे -मनीष शुक्ला

मछलीशहर, जौनपुर| भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता मनीष शुक्ला ने कहा कि मल्हनी उपचुनाव मे पहले की तरह ही जातिगत समीकरण ध्वस्त होगा और लोग मोदी,योगी और विकास पर वोट करेंगे।
श्री शुक्ला ने  भाजपा कार्यालय पर कार्यकर्ताओ को संबोधित करते हुये कहा कि जनता अब जाति बिरादरी से ऊपर उठकर देश और प्रदेश के संपूर्ण विकास पर वोट करना शुरू कर दी है। आम जनमानस यह जान चुका है कि राष्ट्र हित का कार्य सिर्फ भाजपा ही कर सकती है। 



कुछ समय पहले जब सबने देखा कि भारत ने अपने पाइलट वीर अभिनंदन को छुड़ाने के लिये वहाँ के हुक्मरानो पर ऐसा  दवाब बनाया कि वहाँ के सेना प्रमुख थरथर काॅपते हुए अंभिनंदन को दूसरे दिन ही पूरे सम्मान के साथ रिहा कर दिया।
शुक्ला ने कहा कि कश्मीर को भारत का अभिन्न अंग सही मायनों मे मोदी जी ने बनाया। कहा कि प्रदेश की योगी सरकार ने कोरोना काल मे अपने प्रदेश के अलावा बाहरी प्रदेशो के लोगों को भी मुफ्त भोजन और राशन दिया और बताया कि सिपाहीओ और सहायक अध्यापको और शिक्षा मित्रों को मिलाकर कुल साढ़े तीन लाख भर्तिया की । कहा कि मल्हनी की जनता डबल इंजन की सवारी करना पंसद करेगी जहाँ उसे दोनों सरकारों से क्षेत्रीय विकास का भरपूर लाभ मिलेगा। मछलीशहर के कार्यकर्ताओ से कहा कि आपके बगल का चुनाव क्षेत्र है जहाँ आप भी अंतिम समय मे पूरी निष्ठा से लग जाये । 
बैठक की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष मनोज जायसवाल ( सोनू ) ने तथा संचालन जिला मीडिया प्रभारी अनुराग सिन्हा ने किया। प्रमुख उपस्थित लोगों मे जिला उपाध्यक्ष सुरेन्द्र विक्रम सिंह हरिओम गुप्ता, इन्द्रेश तिवारी, विनीत सोनी, फहमी रिजवी, अभिषेक सिंह, पवन गुप्ता, जयप्रकाश दूबे, संतोष मिश्रा, मार्तंड महाराज  डाॅ रामचंद्र बिन्द, सुरेन्द्र मौर्या आदि थे।


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें