झारखंड जमशेदपुर- वाराणसी मंडल के लोकपाल ओम प्रकाश चौबे ने अपने प्रवास के दौरान सुप्रसिद्ध ऐतिहासिक सूर्य मंदिर में भगवान भास्कर का दर्शन कर पूजा- अर्चना किया। तत्पश्चात नवनिर्मित राम मंदिर में भगवान राम के अलावा राम लक्ष्मण जानकी मंदिर में भी दर्शन किया, पूजा अर्चना की। मंदिर परिसर की उत्तम व्यवस्थाएं एवं स्वच्छता व्यवस्था आदि देख कर अत्यंत प्रसन्न एवं भाव विभोर हो उठे।
मंदिर के पुजारी सतीश पाठक ने मंदिर परिसर में स्थित पार्कों का भ्रमण कराया तथा भगवान सूर्य देव, श्रीराम - लक्ष्मण व सीता जी की पूजा अर्चना करने में सहयोग प्रदान किया।भगवान श्री रामचंद्र जी का दर्शन करने के बाद लोकपाल ने अपने हृदय के उद्गार को व्यक्त करते हुए कहा कि मनुष्य का जन्म केवल भौतिकता की दौड़ में निरंतर व्याकुल रहने के लिए तथा तमाम भौतिक संसाधनों को जुटाने के लिए ही नहीं हुआ है बल्कि परमार्थ व आत्म कल्याण के लिए हुआ है। उन्होंने श्रीरामचरितमानस की चौपाई "बड़े भाग मानुष तन पावा"का जिक्र करते हुए कहा कि यह मानव जन्म चौरासी लाख योनियों को भोगने के बाद प्राप्त होता है। यदि मनुष्य जीवन के रहते ही परमपिता परमात्मा मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री रामजी का आत्मसाक्षात्कार के द्वारा अपनी आत्मा के मोक्ष का मार्ग प्रशस्त नहीं करता है तो उसकी आत्मा पुनः चौरासी लाख योनियों में युग युगांतर के लिए भटकती रहेगी इसलिए मानव को अपनी आत्मा का ईश्वर से साक्षात्कार ब्रह्मवेत्ता सद्गुरु की शरण में जाकर उनसे दिव्य दृष्टि प्राप्त करके अपना लोक तथा परलोक दोनों संवार लेना चाहिए। दर्शन करने के दौरान उन्होंने मशहूर भुवनेश्वरी देवी मंदिर, तमाम पर्यटन स्थलों सहित टाटा स्टील प्लांट आदि स्थानों पर भी गए।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें