रविवार, 8 नवंबर 2020

अर्णव गोस्वामी की गिरफ्तारी के तरीके पर उत्तर प्रदेश श्रमजीवी पत्रकार यूनियन हुई मुखर

जौनपुर। मुंबई में आर भारत चैनल के एडिटर एंड चीफ अरनव गोस्वामी की गिरफ्तारी के तरीके के विरोध में उत्तर प्रदेश श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के जिला अध्यक्ष विजय प्रकाश मिश्र ने एक ज्ञापन राष्ट्रपति के नाम जिला अधिकारी को सौंपा ज्ञापन के माध्यम से उन्होंने मांग की कि पत्रकार लोकतंत्र का चौथा स्तंभ होता है। अगर किसी मामले में उसकी गिरफ्तारी होती भी है तो उसके लिए उसको यह तरीका जो मुंबई महाराष्ट्र पुलिस ने अपनाया है हम इसकी भर्त्सना करते हैं तथा यह अलोकतांत्रिक तरीका है। उन्होंने राष्ट्रपति महोदय से मांग की कि वह इसकी निष्पक्ष जांच करा कर महाराष्ट्र पुलिस को कटघरे में खड़ा करें।
       इस मौके पर मुख्य रूप से सन्तोष संथालिया, अरबिंद उपाध्याय, प्रेम प्रकाश मिश्र मोहर्रम अली, प्रकाश चंद्र तिवारी, देवेंद्र खरे, अखिल मिश्र, यशवंत गुप्ता, जुबेर अहमद, रियाजुल हक, मनीष श्रीवास्तव, शब्बीर हैदर, हारून,जावेद, महेंद्र गुप्ता, आदर्श कुमार, प्रमोद कुमार पांडेय आदि पत्रकार उपस्थित रहे।


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें