गुरुवार, 8 अक्टूबर 2020

यूपी में भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों व बलरामपुर में हुई घटना की जानकारी लेने प्रसपा का एक प्रतिनिधिमंडल हुआ रवाना

उत्तर प्रदेश में भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों व वर्तमान में बेटियों व महिलाओं के साथ दुष्कर्म की घटनाएं व किसानों बेरोजगारों की समस्याओं को लेकर प्रगतिशील समाजवादी पार्टी आम जनमानस को जगाने व सरकार की गुंडाराज के खिलाफ पूरे प्रदेश में विशेषकर उन जगहों पर जहां पर हाल ही में घटनाएं हुई हैं जैसे हाथरस, उन्नाव, कानपुर, बलरामपुर में प्रसपा का यह प्रतिनिधिमंडल जानकारी लेगा|



गोंडा के इटियाथोक स्थित रामदेव स्मारक इंटर कॉलेज में एक प्रेस वार्ता में प्रदेश अध्यक्ष सुंदर लाल लोधी ने कहा कि वर्तमान भाजपा सरकार पूरी तरीके से अपने वादे से मुकर चुकी है किसान सड़कों पर, बेरोजगार सड़कों पर, महिलाएं सुरक्षित नहीं, वही छात्राओ के साथ दुष्कर्म जैसी घटनाएं लगातार हो रही है इसका सबसे बड़ा उदाहरण बलरामपुर के गैसड़ी में हुई घटना है हमारा प्रतिनिधिमंडल बलरामपुर के गैसड़ी में हुई छात्रा के साथ दुष्कर्म व उसकी हत्या मामले की जानकारी लेने पीड़ित परिवारों को हर संभव न्याय दिलाने व उनकी मदद करने के लिए निकला है|


वही राष्ट्रीय अध्यक्ष महिला सभा अर्चना राठौर ने बताया कि हमारी सरकार जब आएगी तो प्रत्येक परिवार में 1 बेरोजगारों को नौकरी दी जाएगी किसानों की समस्याओं को दूर किया जाएगा महिलाओं के साथ दुष्कर्म करने के आरोपियों को सजा दी जाएगी व ऐसा माहौल बनाया जाएगा कि लोग महिलाओं के साथ दुष्कर्म करने से डरे वहीं वर्तमान सरकार का कार्यकाल सबका साथ सबका विकास पूरी तरीके से बेमानी है जिस गुंडाराज को खत्म करने के लिए सरकार को बहुमत मिला था सरकार उस गुंडाराज को खत्म नहीं कर पाई है भाजपा सरकार के चुनाव में जो वादे थे कि सरकार बनते ही गुंडे या तो ऊपर होंगे या तो जेल में होंगे लेकिन यहां गुंडे गली-गली में घूम रहे हैं जो महिलाओं और बच्चियों के साथ दुष्कर्म जैसी वारदातें कर रहे हैं जो सरकार की नाकामी का सबसे बड़ा सबूत है अब आप इसे विकास कहेंगे 
इस अवसर पर प्रतिनिधिमंडल में राष्ट्रीय अध्यक्ष महिला सभा अर्चना राठौर, राष्ट्रीय महासचिव महिला सभा कुसुम मिश्रा, राष्ट्रीय सचिव महिला सभा अनुराधा यादव, राष्ट्रीय सचिव मीडिया प्रभारी मोनी सिंह, प्रदेश अध्यक्ष सुंदरलाल लोधी प्रदेश महासचिव विनीत बीनू शुक्ला, प्रदेश महासचिव अजय त्रिपाठी, प्रदेश महासचिव सत्यजीत अतवारा,युवजन सभा प्रदेश सचिव अविनाश यादव,अमित यादव ,हेमंत यादव ,फारुख खान  प्रदेश अध्यक्ष छात्र सभा दिनेश यादव,  राष्ट्रीय सचिव अनुसूचित जाति राम सागर भारती, प्रदेश महासचिव प्रेम प्रकाश वर्मा, जिला अध्यक्ष सुरेश शुक्ला मंडल प्रभारी मंटू काजी, प्रमुख महासचिव जमाल चौधरी ,विधानसभा अध्यक्ष मेहनोन कयूम खान, महासचिव गोविंद शिल्पकार ,जिला सचिव अजीम वारसी उपस्थित रहे।


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें