गुरुवार, 29 अक्टूबर 2020

'मेरी सहेली' अभियान को विशेष बल देने के लिए महिलाओं को विशेष रूप से प्रशिक्षित कमांडो ने दी ट्रेनिंग

झाँसी| जेथिन बी. राज, म.सु.आ/ रे.सु.ब/झाँसी मंडल के आदेशानुसार स.सु.आ/ग्वालियर के निर्देशन में RPF द्वारा राष्ट्रीय स्तर पर बृहद रूप से संचालित किए जा रहे *"मेरी सहेली"* अभियान



को विशेष बल देने के लिए महिला बल सदस्यों को ग्वालियर परेड मैदान में विशेष रूप से प्रशिक्षित कमांडो श्री संतोष पाण्डेय द्वारा ताई-कमांडो व आत्मरक्षा का विशेष प्रशिक्षण प्रदान किया गया।



जैसा कि विदित है कि मेरी सहेली अभियान के तहत रेल में यात्रा कर रही अकेली महिलाओं को RPF महिला सदस्यों द्वारा विशेष सुरक्षा प्रदान की जा रही है जिसके तहत ट्रेनों का अनुरक्षण किया जा रहा है व स्टेशनों पर अकेली यात्रा कर रही महिलाओं की खैरियत ली जाती है।



कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें