झांसी। बुन्देलखंड में झांसी के जिला कार्यालय पर बहुजन समाज पार्टी ने कांशीराम का 14 वां परिनिर्वाण दिवस मनाया। जिसमें महापुरुषों को श्रृदांजलि देते हुए एक गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी में उनके जीवन पर प्रकाश डाला गया।
झांसी जिला कार्यालय में बसपा के मुख्य सेक्टर प्रभारी झांसी मंडल भूपेन्द्र आर्या के मुख्य अतिथि में संस्थापक कांशीराम का 14 वां परिनिर्वाण दिवस मनाया गया है। जिसकी अध्यक्षता जिलाध्यक्ष राजू राजगढ़ ने की है। इसके अलावा विशिष्ट अतिथि पूर्व विधायक केपी राजपूत, पूर्व मंत्री रतन लाल अहिरवार, पर्वत पाल, सीताराम कुशवाहा, उत्कर्ष साहू, महानगर अध्यक्ष नफीस उर्फ शानू, जिला उपाध्यक्ष संजय बाजपेई, जिला कोषाध्यक्ष विजय प्रताप बच्चा सिंह विशिष्ट अतिथि रहें।
परिनिर्वाण दिवस में सर्व प्रथम कांशीराम समेत अन्य महापुरुषों के चित्र पुष्पार्पित करते हुए नमन किया। इसके बाद मुख्य अतिथि का स्वागत माला पहनाकर स्वागत किया गया। कार्यक्रम में गीतों के माध्यम से कांशीराम को श्रृद्धांजलि दी। इसके बाद गोष्ठी आयोजित की गई। जिसमें मुख्य अतिथि भूपेन्द्र आर्या ने कहा कि दबे-कुचले समाज और पिछड़ों को सम्मान देने के लिए कांशीराम ने बसपा की स्थापना की थी। आज बाबा साहब भीम राव अम्बेडकर और कांशीराम के कारण समाज को सम्मान मिला है। सम्मान इस लड़ाई को बहिन मायावती ने आगे बढ़ाया है। वह सभी से अपील करते हैं कि 2022 में बहिनजी को पुनः मुख्यमंत्री के पद पर काबिज करने के लिए प्रयास किया जाये। इसके लिए संगठन को मजबूत करना होगा|
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें