कर्मवीर योद्धाओ को सम्मानित कर मनाया शादी की वर्षगांठ समारोह
जर्नलिस्ट एसोसिएशन उत्तर प्रदेश के महामंत्री व समय संचार समाचारपत्र के संपादक राम सुख यादव ने अपनी पत्नी कंचन यादव के साथ शादी की 22 वी वर्षगांठ पुलिस प्रशासन के साथ मनाया।
जिस पर चकेरी चौकी इंचार्ज राकेश दीक्षित ने लाक डाउन के नियमों का पालन करते हुए, आयोजन करने की अनुमति दिया।
अग्रवाल स्टोर के चेयरमैन जग महेंद्र अग्रवाल ने कहा कि लाक डाउन के दौरान सोशल डिस्टेंसिग का पालन करते हुए, कर्मवीर योद्धाओं के संग शादी की वर्षगांठ मना कर सराहनीय कार्य किया है ।
एंटी करप्शन फाउंडेशन ऑफ इंडिया के डिस्ट्रिक्ट इंचार्ज दिलीप कुमार मिश्रा ने कहा कि वर्तमान समय में भारत संकट के दौर से गुजर रहा, हमारे देश के डाक्टर, पुलिस प्रशासन व पत्रकार अपनी जान की परवाह न कर समाज के लिए लगातार उत्कृष्ट कार्य कर रहे है।
राम सुख यादव ने आज अपनी पत्नी कंचन यादव के साथ गरीबों, असहाय व जरूरत मंदो को भोजन करने के लिए 5000 रूपये की चेक शनि देवा संस्थान, पालिका बाजार, परदेवनपुरवा, लाल बंगला कानपुर को दिया।
अग्रवाल स्टोर के चेयरमैन जग महेंद्र अग्रवाल ने उत्कृष्ट कार्य करने के लिए चकेरी चौकी इंचार्ज श्री राकेश दीक्षित को पगड़ी व अशोक सिंह को तिरंगा रूपटटा पहना कर स्वागत किया। शादी की वर्षगांठ पर चकेरी चौकी के 18 सिपाही व एस - 10 के 10 सदस्यों को गमछा पहना कर स्वागत व अभिनन्दन किया ।इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से राकेश दीक्षित, दिलीप कुमार मिश्रा, कमल यादव, अरूण अग्रवाल, ममता मिश्रा, पूनम शुक्ला, मीना यादव, वकी अहमद, पिटू जायसवाल, महेंद्र कुशवाहा आदि लोगों ने आशीर्वाद दिया।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें