मंगलवार, 5 मई 2020

सम्मानित किया गया

जान पर खेल कर घर घर जाकर खाद्य सामग्री वितरित कर रहे हैं


अग्रवाल स्टोर के कर्मयोगी योद्धा को सम्मानित किया


एंटी करप्शन फाउंडेशन ऑफ इंडिया व जर्नलिस्ट यूनियन उत्तर प्रदेश के तत्वावधान में आज अग्रवाल स्टोर, हरजेंद्रर नगर में कर्मवीर योद्धाओं का सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया।
जिसमें लाक डाउन के नियमों का पालन किया गया। एक एक मीटर की दूरी पर स्थित सभी 9 कर्मवीर योद्धाओं को सम्मानित किया गया।
इस बाबत उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री व एंटी करप्शन फाउंडेशन ऑफ इंडिया सतीश महाना के चाचा भारत गुजराल ने कहा कि अग्रवाल स्टोर के कर्मयोगी योद्धा हिन्दू व मुस्लिम समुदाय के लोगों को घर घर जाकर खाद्य सामग्री पहुंचाने का काम कर रहे हैं, ऐसी कर्मचारियों को सम्मानित कर हमको गर्व महसूस हो रहा है।
जर्नलिस्ट एसोसिएशन उत्तर प्रदेश के महामंत्री व समय संचार समाचारपत्र के संपादक राम सुख यादव ने कहा कि हमारा देश कोराना वायरस की जंग लड़ रहा है, हमारा कानपुर नगर में भी बढ़ते मरीजों की संख्या से जिला प्रशासन के हाथ पांव फूल रहे हैं, भीषण गर्मी में घरलू सामान घर घर पहुंचाने का काम कर रहे हैं कर्मचारियों को सम्मानित कर हमें बड़ी खुशी हो रही है।
अग्रवाल स्टोर के चेयरमैन जग महेंद्र अग्रवाल ने कहा कि यह हमारे कर्मचारी नही परिवार है, हम सभी कर्मचारियों के साथ एक साथ मिलकर भोजन करते हैं।
एंटी करप्शन फाउंडेशन ऑफ इंडिया के डिस्ट्रिक्ट इंचार्ज दिलीप कुमार मिश्रा ने कहा कि आज देश संकट के दौर से गुजर रहा है, वर्तमान समय राजनीति करने का नही है, सभी दलों के लोग एक साथ मिलकर गरीब, असहाय व जरूरत मंदो की मदद करनी चाहिए।
अग्रवाल स्टोर के डायरेक्टर अरूण अग्रवाल ने कहा कि मानव सेवा ही ईश्वर पूजा है, अपने लिये तो दुनिया में हर ़ इंसान जीवन जीता है, जो जीवन दूसरों के लिए जिया जाता है उसका अपना आनंद होता है।
अग्रवाल स्टोर के कर्मयोगी योद्धा  राजा, कोमल निषाद, कोमल यादव सहित 9 कर्मचारियों को गिफ़्ट व माल्यार्पण कर स्वागत व अभिनन्दन किया गया। जिसमें प्रमुख रूप से कैबिनेट मंत्री सतीश महाना के चाचा भारत गुजराल, जग महेंद्र अग्रवाल, अरूण अग्रवाल, दिलीप कुमार मिश्रा, ममता मिश्रा, राम सुख यादव, पिटू जायसवाल, महेंद्र कुशवाहा मौजूद रहे।



कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें