हर धर्म के लोगों को घर घर जाकर गृहस्थी का सामान पहुंचा रहे हैं
अग्रवाल स्टोर के कर्मयोगी योद्धा को सम्मानित किया
एंटी करप्शन फाउंडेशन ऑफ इंडिया व जर्नलिस्ट यूनियन उत्तर प्रदेश के तत्वावधान में आज अग्रवाल स्टोर, हरजेंद्रर नगर में 9 कर्मवीर योद्धाओं को गिफ्ट और माल्यार्पण कर सम्मानित किया गया।
जिसमें लाक डाउन के नियमों का पालन किया गया। एक एक मीटर की दूरी पर खड़ा कर सभी 9 कर्मवीर योद्धाओं को सम्मानित किया गया।
इस बाबत उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री व एंटी करप्शन फाउंडेशन ऑफ इंडिया सतीश महाना के चाचा भारत गुजराल ने कहा कि अग्रवाल स्टोर के कर्मयोगी योद्धा हर समुदाय के लोगों को घर घर जाकर घरेलू सामान पहुंचाने का काम कर रहे हैं, ऐसी कर्मचारियों को सम्मानित कर हमको गर्व महसूस हो रहा है। मानवता की मिसाल कायम कर रहे कर्मचारी रात दिन काम कर रहे हैं, हकीकत में हमको ऐसे लोगों से सीख लेनी चाहिए, अपनी जान की परवाह न कर लोगों के घर घर जा रहे हैं।
जर्नलिस्ट एसोसिएशन उत्तर प्रदेश के महामंत्री व समय संचार समाचारपत्र के संपादक राम सुख यादव ने कहा कि हमारा देश कोराना वायरस की जंग लड़ रहा है, हमारा कानपुर नगर में भी बढ़ते मरीजों की संख्या से जिला प्रशासन के हाथ पांव फूल रहे हैं, भीषण गर्मी में घरेलू सामान घर घर पहुंचाने का काम कर मानवता की मिसाल कायम कर रहे हैं। ऐसे कर्मचारियों को सम्मानित कर हमें गर्व का अनुभव हो रहा है।
अग्रवाल स्टोर के चेयरमैन जग महेंद्र अग्रवाल ने कहा कि यह हमारे कर्मचारी नही परिवार है, हम सभी कर्मचारियों के साथ एक साथ मिलकर भोजन करते हैं। हरजेंद्रर नगर से 8 किलोमीटर के दायरे में घर घर गृहस्थी का सामान पहुंचाने का काम करते हैं। सभी कर्मचारियों को लाक डाउन के नियमों का पालन करने का भी आदेश दे दिया है।
एंटी करप्शन फाउंडेशन ऑफ इंडिया के डिस्ट्रिक्ट इंचार्ज दिलीप कुमार मिश्रा ने कहा कि आज देश संकट के दौर से गुजर रहा है, वर्तमान समय राजनीति करने का नही है, सभी दलों के लोग एक साथ मिलकर गरीब, असहाय व जरूरत मंदो की मदद करनी चाहिए।
हर सम्पन्न व्यक्ति को आगे बढ़ कर छोटी छोटी संस्थाओं की मदद करनी चाहिए।
एंटी करप्शन की टीमें अभी तक 14,000 से अधिक लोगों को सम्मानित कर चुकी है।
अग्रवाल स्टोर के डायरेक्टर अरूण अग्रवाल ने कहा कि मानव सेवा ही ईश्वर पूजा है, अपने लिये तो दुनिया में हर ़ इंसान जीवन जीता है, जो जीवन दूसरों के लिए जिया जाता है उसका अपना आनंद होता है।
अग्रवाल स्टोर के कर्मयोगी योद्धा राजा, कोमल निषाद, कोमल यादव सहित 9 कर्मचारियों को गिफ़्ट व माल्यार्पण कर स्वागत व अभिनन्दन किया गया।
अन्त में अग्रवाल स्टोर के चेयरमैन जग महेंद्र अग्रवाल को भारत गुजराल व समय संचार समाचारपत्र के संपादक राम सुख यादव ने तिरंगा रूपटटा व स्मृति चिह्न भेट कर सम्मानित किया गया। एस 10 के सदस्य पिटू जायसवाल व महेंद्र कुशवाहा ने कर्मवीर योद्धाओं के काम करने की भूरि भूरि प्रशंसा किया, हकीकत में आज असली हीरो डाक्टर, पुलिस प्रशासन, पत्रकार व घर घर सामान पहुंचाने वाले यह योद्धा है।
जिसमें प्रमुख रूप से उत्तर प्रदेश कैबिनेट मंत्री सतीश महाना के चाचा भारत गुजराल, जग महेंद्र अग्रवाल, अरूण अग्रवाल, दिलीप कुमार मिश्रा, ममता मिश्रा, राम सुख यादव, एस - 10 सदस्य पिटू जायसवाल, महेंद्र कुशवाहा मौजूद रहे।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें