शुक्रवार, 16 अक्टूबर 2026

 सिद्धेश्वर मंदिर मंडपम में धूमधाम से आयोजित हुई डांडिया नाइट 9.0







झांसी। एसवीएन एवं संघर्ष सेवा समिति के संयुक्त तत्वावधान में सिद्धेश्वर मंदिर मंडपम, झांसी में डांडिया नाइट 9.0 का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में अतिथियों, आयोजकों और प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। आयोजन में भारतीय संस्कृति, धार्मिक परंपराओं, महिला सम्मान और सुरक्षा को विशेष महत्व दिया गया।


कार्यक्रम के आयोजक सौरभ सिंह एवं संयोजक विजय पहारिया रहे। मुख्य अतिथियों में काजल, डॉ. कीर्ति सागर और नीता सिंह सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का दीप प्रज्ज्वलन किया गया तथा डॉ. संदीप सरावगी ने विधिवत आरती कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।


इस अवसर पर डॉ. संदीप सरावगी ने कहा कि भारतीय संस्कृति और सनातन परंपराएं हमारी पहचान हैं। डांडिया जैसे सांस्कृतिक आयोजन केवल मनोरंजन का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को अपनी परंपराओं से जोड़ने और आपसी सद्भाव बढ़ाने का अवसर भी हैं। ऐसे कार्यक्रमों में धार्मिक रीति-रिवाजों का पालन करने के साथ-साथ महिलाओं की गरिमा, सम्मान और सुरक्षा सुनिश्चित करना हम सभी की जिम्मेदारी है।


उन्होंने कहा कि संघर्ष सेवा समिति का उद्देश्य सामाजिक, सांस्कृतिक और जनकल्याणकारी गतिविधियों के माध्यम से समाज में सकारात्मक संदेश देना है। महिलाओं को सुरक्षित और सम्मानजनक वातावरण प्रदान करना किसी एक व्यक्ति या संगठन का नहीं, बल्कि पूरे समाज का दायित्व है।


कार्यक्रम में बजरंग दल के सोमेंद्र पटेरिया ने डॉ. संदीप सरावगी की प्रशंसा करते हुए कहा कि डांडिया नाइट 9.0 का आयोजन भारतीय हिंदू रीति-रिवाजों और परंपराओं के अनुरूप किया गया। उन्होंने आयोजन में महिला सुरक्षा और महिला सम्मान का विशेष ध्यान रखे जाने की सराहना की। उन्होंने कहा कि सांस्कृतिक कार्यक्रमों में परंपराओं के संरक्षण के साथ महिलाओं के लिए सुरक्षित और सम्मानजनक माहौल सुनिश्चित करना सराहनीय पहल है।


कार्यक्रम में डॉ. पुनीत श्रीवास्तव, रवि गुप्ता, अजय चड्ढा, जगदीश, आचार्य श्री राजीव पाठक, डॉ. रोहित पांडे, अंजलि सागर, सलोनी झा, मीनू राठौर, काजल, डॉ. अजय कुमार गुप्ता, डॉ. आशीष श्रीवास्तव सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।


इसके अतिरिक्त क्रू मेंबर विक्की, संस्कार, पीयूष खरे, जतिन, वीरेंद्र, हित्तू सिंह, आदित्य, रूपाली, निधि और पीहू सहित अनेक प्रतिभागियों ने आयोजन में सहभागिता की।


कार्यक्रम में सांस्कृतिक उत्साह, धार्मिक परंपराओं और सामाजिक जिम्मेदारी का सुंदर संगम देखने को मिला। आयोजन ने भारतीय संस्कृति के संरक्षण, महिला सम्मान और सुरक्षित सामाजिक वातावरण का संदेश दिया।

 माँ मरघट काली की भव्य चुनरी यात्रा में उमड़ा आस्था का सैलाब, जयकारों से गूंजा वातावरण 






झांसी। माँ मरघट काली की चुनरी यात्रा श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ निकाली गई। यात्रा में करीब 300 से 400 श्रद्धालुओं ने भाग लिया। इस दौरान पूरा मार्ग माता रानी के जयकारों से गूंजता रहा।


यात्रा का शुभारंभ मुरली मनोहर मंदिर से हुआ। इसके बाद यात्रा बड़ा बाजार, मालिनों का चौराहा और गांधी घर का टपरा होते हुए उन्नाव गेट स्थित मुक्तिधाम के गेट नंबर एक के पास माँ मरघट काली जी के मंदिर परिसर पहुंची, जहां इसका समापन हुआ। श्रद्धालु चुनरी लेकर यात्रा में शामिल हुए और उसे माता रानी के चरणों में अर्पित कर सुख-समृद्धि एवं जनकल्याण की कामना की।


आयोजन की जिम्मेदारी अभिषेक बुंदेला और नितिन महोबिया ने संभाली। इस अवसर पर डॉ. संदीप सरावगी ने कहा कि माँ मरघट काली जी की चुनरी यात्रा श्रद्धा, आस्था और सामाजिक एकता का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजनों से समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और लोगों को जनकल्याण एवं सेवा कार्यों के लिए प्रेरणा मिलती है। उन्होंने सभी श्रद्धालुओं को शुभकामनाएं देते हुए माता रानी से क्षेत्र की सुख-समृद्धि और शांति की कामना की।


इस अवसर पर मरघट काली कमेटी के अध्यक्ष रजत हजारिया, एडवोकेट अभिषेक कनोजिया, सिद्धार्थ गौतम, तन्मय तिवारी, अंकुर अग्रवाल सहित मातृशक्ति और बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

बुधवार, 14 अक्टूबर 2026

थाना कलेक्टरगंज पुलिस को मिली बड़ी सफलता, जेबकतरा गिरफ्तार, 12 घंटे में 50 हजार की 100% बरामदगी*






*कानपुर नगर, 14 अक्टूबर 2026* - कमिश्नरेट कानपुर नगर में अपराध के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना कलेक्टरगंज पुलिस ने जेब काटकर 50 हजार रुपये चोरी करने वाले शातिर जेबकतरे को गिरफ्तार किया है।


*क्या है मामला -*

दिनांक 13.10.2026 को वादी का पिट्ठू बैग काटकर 50,000 रुपये चोरी करने के संबंध में थाना कलेक्टरगंज पर मुकदमा पंजीकृत किया गया था। पीड़ित द्वारा आरोपी राजीव को पकड़कर थाने लाया गया, जिसे पुलिस ने हिरासत में ले लिया।


*गिरफ्तार अभियुक्त -*

*राजीव कंजड़ पुत्र जागेश्वर* निवासी मकान नंबर-16 शिवकटरा लाल बंगला, थाना चकेरी, कानपुर नगर, मूल पता - मकन नगर कुदरुपुर थाना कोतवाली कन्नौज, उम्र करीब 40 वर्ष


*बरामदगी का तरीका -*

पूछताछ में अभियुक्त राजीव ने बताया कि वह और उसका भाई विकास जब भी चोरी करते हैं तो पुलिस के डर से माल सीधे घर न ले जाकर *संकट मोचन मंदिर के पास रेलवे खंडहर में छिपाकर* रख देते हैं। अभियुक्त की निशानदेही पर छिपाए गए स्थान से चोरी के पूरे 50,000 रुपये और घटना में प्रयुक्त *होंडा एसपी 125 बाइक UP 78 JF 7414* बरामद की गई। पुलिस ने 12 घंटे के अंदर 100% बरामदगी की है।


पुलिस के अनुसार अपराध में उसका भाई विकास भी शामिल था, जो पैसा लेकर फरार है और वांछित चल रहा है। बरामदगी के आधार पर मुकदमे में धारा 317(2)/3(5) BNS की बढ़ोतरी की गई है।


*शातिर है अभियुक्त, 17 मुकदमों का इतिहास -*

जांच में सामने आया कि राजीव शातिर अपराधी है। उसके खिलाफ चकेरी, फीलखाना, हरबंशमोहाल, अनवरगंज, बरा, कलेक्टरगंज, फजलगंज, कोतवाली, रायपुरवा व सौरिख कन्नौज थानों में चोरी, लूट, आर्म्स एक्ट और NDPS एक्ट के 17 मुकदमे पहले से दर्ज हैं।


गिरफ्तार अभियुक्त को आज दिनांक 14.10.2026 को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।


*बरामदगी करने वाली टीम -*

थाना कलेक्टरगंज प्रभारी निरीक्षक संजीव कुमार सिंह, उ0नि0 राजेन्द्र कुमार, उ0नि0 दलित कुमार, का0 1647 सुमित यादव, रि0का0 1645 शुभम कुमार।